फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The roof of the grocery store is cut a few steps from the police post

हाथरस: पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर किराना की दुकान की छत काटी

Tue, 21 Apr 2020 11:13 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The roof of the grocery store is cut a few steps from the police post
हाथरस: चोरी के लिए काटी गई किराना की दुकान की छत। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र की आगरा रोड स्थित पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर बदमाशों ने किराना की दुकान की छत काट ली। बदमाश यहां से आटा, तेल, घी, मेवा और नकदी चोरी कर ले गए। दुकान स्वामी की मानें तो बदमाशों ने सातवीं बार दुकान को निशाना बनाया है।
आगरा रोड स्थित आवास-विकास कॉलोनी निवासी जय सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह की बंबा पुलिस चौकी के निकट दीपक प्रोविजन स्टोर के नाम से दुकान है। बदमाशों ने दुकान की छत काट ली और फिर दुक़ान के अंदर घुस गए। दुकानदार ने बताया कि बदमाश दुकान से तेल, आटा, चीनी, सर्फ, साबुन, मेवा के अलावा नकदी पार कर ले गए।
विज्ञापन

यहां से बदमाश करीब 25 हजार का सामान ले गए हैं। दुकानदार ने यह भी बताया कि यह चोरी उसकी दुकान में सातवीं बार हुई है। दुकान के सामने ही पुलिस चौकी है, फिर भी दुकान में बार बार चोरी हो रही है। इस बात को लेकर दुकानदार और स्थानीय लोगों में रोष है। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंच कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed