फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The road leading to the village of former Union Minister and Minister of State is in bad shape

हाथरस : पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यमंत्री के गांव जाने वाला मार्ग बदहाल

Sun, 09 Oct 2022 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:36 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)जब पूर्व केंद्रीय रामजीलाल सुमन और वर्तमान राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति के गांव को जाने वाला रास्ता ही बदहाल हो तो क्षेत्र के अन्य मार्गों की स्थिति क्या होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। सादाबाद से बहरदोई जाने वाले मार्ग की दूरी करीब 12 किमी है। इसलिए आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
Hathras: The road leading to the village of former Union Minister and Minister of State is in bad shape
हाथरस : बदहाल सड़क से गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : SADABAD

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

जब पूर्व केंद्रीय रामजीलाल सुमन और वर्तमान राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति के गांव को जाने वाला रास्ता ही बदहाल हो तो क्षेत्र के अन्य मार्गों की स्थिति क्या होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। कारागार और होमगार्ड्स राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति के गांव बहरदोई जाने वाला रास्ता लंबे समय से खराब है लेकिन आज तक इसकी सुनवाई नहीं हुई, जबकि इसकी शिकायतें लगातार होती रहती हैं।
सादाबाद से बहरदोई जाने वाले मार्ग की दूरी करीब 12 किमी है। आगे ये रास्ता पोरा होता हुआ हाथरस जंक्शन तक जाता है। इसलिए वाहनों का आवागमन बना रहता है। रास्ते में बारिश के चलते कई जगह जलभराव है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। इसलिए आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्कूल आने जाने वाले बच्चों को भी परेशानी होती है। कई बार छोटे-मोटे वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन

हैरानी की बात तो यह है बहरदोई पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान राज्य मंत्री का गांव है। आए दिन मंत्रियों की गाड़ियां इस रास्ते से होकर गुजरती हैं लेकिन फिर भी रास्ते की हालत में कोई सुधार नहीं है। समय-समय पर ग्रामीण रास्ते के संबंध में शिकायतें करते रहते हैं लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है। इसके चलते लोग दिक्कतों का सामना करते हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि यह मार्ग ऊंचा होना चाहिए। इससे रास्ते पर जलभराव की समस्या दूर हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

- बारिश हो या ना हो हर समय पानी भरा रहता है। स्कूली आने-जाने में बच्चों को परेशानी होती है। कपड़े भी खराब हो जाते हैं। कई बार यहां घटनाएं भी हो चुकी हैं। शिकायत भी की है लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं हुई। - सुधीर कुमार
- बहरदोई जाने वाला मार्ग कई वर्षों से खराब है। यहां हर समय पानी भरा रहता है। यदि रोड ऊंचा उठे तो पानी नहीं भरेगा। आए दिन घटनाएं होती रहती हैं कई लोगों के इसमे गिर कर पैर भी टूट गए हैं। - रिंकू राहगीर
- सादाबाद से यह रोड बहरदोई के लिए जाता है। बहरदोई के पूर्व मंत्री रहे रामजीलाल सुमन भी इसी रोड से गुजरते हैं। वर्तमान में मंत्री हैं धर्मवीर प्रजापति वह भी इसी रोड से गुजरते हैं कई बार शिकायत भी की है। - ओमवीर सिंह
- कई बार अधिकारियों से लिखित शिकायत दी गई। यह मार्ग बहरदोई तक खराब है लेकिन सलेमपुर की स्थिति ज्यादा खराब है शिकायत करने के बावजूद भी रोड की मरम्मत नहीं हुई है। - रवि पहलवान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, सलेमपुर

- इस सड़क की मरम्मत के लिए कार्य योजना में भेजा जा चुका है। बजट स्वीकृत होते ही इसका मरम्मत कार्य कराया जाएगा। - प्रदीप सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी, सादाबाद विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed