फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The purpose of the authority to provide legal information to the people

हाथरस : लोगों को विधिक जानकारी उपलब्ध कराना प्राधिकरण का उद्देश्य

Sun, 14 Nov 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The purpose of the authority to provide legal information to the people
हाथरस : विधिक साक्षरता शिविर का फीता काटकर शुभारम्भ करते विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट)। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्थानीय दौलतराम बारहसैनी इंटर कॉलेज में मेगा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले किया गया। अध्यक्षता विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी अधिनियम) अनुराग पंवार ने की। उन्होंने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
छात्राओं ने सरस्वती वंदना व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर दिव्यांगजनों को कान में सुनने वाली मशीन, छड़ी व उपकरण वितरित किए गए। जिला महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम के सहयोग से मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत कोरोना काल में अपने माता-पिता को खो देने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। श्रम कार्यालय की ओर से श्रम प्रर्वतन अधिकारी मोहम्मद आजम के सहयोग से श्रमिक कार्ड एवं श्रमिकों के बच्चों की शादी के लिए दिए जाने वाले अनुदान के प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी अधिनियम) अनुराग पंवार ने कहा कि गांव-गांव, शहर-शहर, गली-मोहल्लों एवं बस्तियों में प्रत्येक व्यक्ति को विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों व शासन की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चेतना सिंह ने कहा कि प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक कानूनी जानकारी पहुंचाना एवं पात्र व्यक्तियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराना है, जिससे कोई भी व्यक्ति जानकारी के अभाव में दर-दर न भटके और योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। यदि किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल जज (वप्र)/एफटीसी प्रतिभा ने बताया कि प्राधिकरण गरीब जनता को सुविधाएं प्रदान कराता है, जिसमें पात्र व्यक्तियों को नि:शुल्क विधिक सलाह एवं विधिक सहायता प्रदान की जाती है। इस मौके पर डीआईओएस ऋतु गोयल, जिला महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम, वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश कुमार शर्मा, विद्यालय के अध्यक्ष रामगोपाल दाल वाले, स्वतंत्र कुमार गुप्त, डॉ. रामनिवास दुबे, प्रधानाचार्य, डॉ. एमएल राव, अध्यक्ष दिव्यांग स्कूल आदि मौजूद रहे। संचालन हरीश कुमार शर्मा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed