{"_id":"6081b0cc8ebc3e8d3a6ee34b","slug":"hathras-the-procession-will-not-go-out-on-mahavir-jayanti-there-will-be-worship-in-the-houses-hathras-news-ali2616630160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : महावीर जयंती पर नहीं निकलेगी शोभायात्रा, घरों में होगी आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : महावीर जयंती पर नहीं निकलेगी शोभायात्रा, घरों में होगी आराधना
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर में जैन समाज के बैनर तले निकलने वाली भगवान महावीर की शोभायात्रा को कोरोना संक्रमण के चलते रद्द कर दिया गया है। इस दिन जैन समाज के लोग घरों में ही रहकर भगवान महावीर की आराधना करेंगे। वर्चुअल संवाद के जरिये प्रवचन होंगे। समाज के लोगों को व्हाट्सएप पर लिंक भेजा जाएगा। इस लिंक के जरिये लोग प्रवचन सुन सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि बीते पांच अप्रैल को जैन नवयुवक सभा के अध्यक्ष उमाशंकर जैन की अध्यक्षता में हलवाई खाना स्थित जैन धर्मशाला में महावीर जयंती के कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई थी। बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 अप्रैल को भगवान महावीर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। नयागंज स्थित ठा. नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से धूमधाम से शोभायात्रा निकालने और जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया था।
अचानक संक्रमण की रफ्तार बढ़ने से जैन नवयुवक सभा के अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने समाज के लोगों से विचार-विमर्श करते हुए शोभायात्रा कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। उन्होंने समाज के लोगों से घरों में रहकर भगवान महावीर की आराधना करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि वर्चुअल संवाद के जरिये कार्यक्रम होगा। इसके लिए एक लिंक तैयार किया जा रहा है। इस लिंक के जरिये प्रवचन व अन्य कार्यक्रम में लोग शामिल होंगे। संक्रमण के प्रति लोगों को सजग रहने की अपील की गई।