फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The process of formation of groups will start from July 15

हाथरस : 15 जुलाई से शुरु होगी समूहों के गठन की प्रक्रिया

Wed, 30 Jun 2021 11:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The process of formation of groups will start from July 15
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के सातों ब्लॉकों में 2016 स्वयं सहायता समूहों के गठन की प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू की जाएगी। इन समूहों के गठन को लेकर टीमें जिले में आएंगी। यह टीमें गांवों में रहकर समूहों का गठन करेंगी। यहां स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन की ओर से समूहों के गठन किए जाने को लेकर मुहर लगा दी गई है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत जिले में वर्तमान में 1600 स्वयं सहायता समूह क्रियाशील हैं। इन समूहों की दीदी गांवों में आंगनबाड़ी के लाभार्थियों को पोषाहार का वितरण, स्कूल ड्रेस बनाना सहित अन्य कामों को कर रही हैं। इसके जरिये इन दीदियों की आजीविका का साधन बना हुआ है। इन कामों के जरिए शासन स्तर से निर्धारित धनराशि भी मुहैया कराई जा रही है। इन समूहों को सामुदायिक शौचालय रख-रखाव की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई हैं।
विज्ञापन

इसके लिए इन समूहों को शासन की ओर से मानदेय भी दिया जा रहा है। वहीं अब शासन स्तर से वित्तीय वर्ष में जिले के सभी ब्लॉकों को एनआरएलएम में शामिल कर लिया गया है। जिले के सातों ब्लॉकों में 2016 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जाएगा। इन समूहों के गठन की कार्रवाई 15 जुलाई से की जाएगी। यह टीमें यहां गांवों में 15 दिन रहकर समूहों का गठन करेंगी और इन समूहों को कामकाज के तरीके भी समझाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed