फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The problem of new industrial area raised in front of the Divisional Commissioner

हाथरस : मंडलायुक्त के सामने उठाई नये औद्योगिक क्षेत्र की समस्या

Thu, 12 Aug 2021 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The problem of new industrial area raised in front of the Divisional Commissioner
हाथरस : लघु उद्योग भारती की औद्योगिक संगोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते मंडलायुक्त अ - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड स्थित एक फार्म हाउस में लघु उद्योग भारती इकाई के औद्योगिक प्रतिनिधियों एवं विशिष्ट उद्यमियों के साथ मंडलायुक्त (कमिश्नर) गौरव दयाल व जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बैठक की। कमिश्नर ने उद्यमी संगठनों की हर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। कमिश्नर के सामने नये औद्योगिक क्षेत्र की मांग प्रमुखता से उठी। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर जिला स्तर पर किया जाएगा। यदि समस्या का समाधान जिला स्तर से नहीं हो पाता है तो मंडलीय कार्यालय से उनका समाधान किया जाएगा।
लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनोज अग्रवाल ने जिले की औद्योगिक समस्याओं एवं मांग के विषय में एक ज्ञापन आयुक्त को सौंपा। ज्ञापन में नये औद्योगिक आस्थान के अलावा औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर में संविलियन, जलभराव की समस्या, श्रमिकों के लिए अस्पताल बनाने और भू-उपयोग परिवर्तन समेत कई बिंदुओं का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र सहकारी समिति के अध्यक्ष देवेंद्र मोहता एवं सचिव प्रदीप गोयल ने पब्लिक प्रोक्योरमेन्ट पॉलिसी व नये औद्योगिक आस्थान की आवश्यकता के विषय में जानकारी दी। डीएम के प्रयासों से औद्योगिक आस्थान को उपलब्ध कराए गए। स्वतंत्र विद्युत फीडर के प्रयासों की लघु उद्योग भारती के नितिन अग्रवाल द्वारा सराहना की गई। संगोष्ठी में संयुक्त आयुक्त उद्योग पासवान, मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर, अपर जिलाधिकारी जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed