फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The problem of joint pain increasing with winter

हाथरस : सर्दी के साथ बढ़ रही जोड़ों के दर्द की समस्या

Tue, 27 Dec 2022 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The problem of joint pain increasing with winter
हाथरस : बागला जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सर्दियां आते ही कई लोग वायरल और फ्लू से जूझते हैं तो वहीं इस मौसम में कमर दर्द, जोड़ों के दर्द, गठिया के मरीज भी बढ़ जाते हैं। ऐसे लोगों के लिए सर्दी के मौसम को झेलना काफी मुश्किल हो जाता है। कई लोग तो यह तक नहीं समझ पाते हैं कि आखिर घुटने में दर्द या फिर हड्डियों में दर्द की क्या वजह है, लेकिन इस दर्द को हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है। अगर आप भी जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो आप ठंड से बचने के लिए पर्याप्त कपड़े पहनें।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि जोड़ों में दर्द की शिकायत से परेशान लोग कोशिश करें कि वह धूप जरूर लें। इससे शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होती है और हड्डियां मजबूत बनती हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा खानपान पर ध्यान देना भी बहुत आवश्यक है। इसके लिए खुराक में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और विटामिन शामिल करें। भोजन में उन चीजों को जरूर शामिल करें, जिनमें कैल्शियम हो। दूध पीयें। सीएमएस ने कहा कि दर्द से परेशान लोग बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा का सेवन न करें। चिकित्सक से परामर्श लेकर ही दवा लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौसम में कई लोगों को जोड़ों में दर्द के साथ सूजन की भी शिकायत हो जाती है। ऐसे में इस तरह की समस्या से परेशान लोग ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त गर्म कपडे़ पहनें। कुछ दिन के लिए सुबह टहलने से परहेज रखें।
-डॉ. जेके मल्होत्रा, हड्डी रोग विशेषज्ञ।
घुटने में दर्द होने लगा है। यह ठंड अधिक होने से ज्यादा होने लगा है। कमर में भी दर्द की समस्या है। उसी की दवा लेने के लिए आया हूं।
-अनूप सिंह, मरीज
सर्दी के कारण घुटने में दर्द की समस्या हो रही है। इस मौसम में दर्द होने से दिक्कत हो रही है। डॉक्टर साहब से दवा लेने आया हूं।
-गिर्राज सिंह, मरीज
कई दिनों से गलन भरी सर्दी हो गई है। ऐसे में घुटने व कमर में दर्द की समस्या ज्यादा हो रही है। अस्पताल से दवा लेने आया हूं।
-भगवानदास, मरीज
मुझे घुटने में दर्द होता है। यह दर्द सर्दी अधिक होने से बढ़ गया है। डॉक्टर साहब ने घुटने के दर्द की दवा लिखी है। अब उसे लेकर देखता हूं।
-सुखदेव, मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed