{"_id":"5e22044d8ebc3e4ad07c9d1f","slug":"hathras-the-prayer-offered-in-the-midst-of-tight-security-sikandhra-rahu-news-ali2243316146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई जुमे की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई जुमे की नमाज
विज्ञापन
हाथरस: सीएए को लेकर चल रहे विरोध के मद्देनजर सिकंदराराऊ में जुमे की नमाज के दौरान मौजूद एसडीएम और ?
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ी सुरक्षा के बीच शांति से निपटी जुमे की नमाज
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए बवाल के बाद सतर्कता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिकंदराराऊ (हाथरस)। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रहे विरोध के बीच नगर में पिछले दिनों हुए बवाल के बाद इस शुक्रवार को भी जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन बेहद सतर्क रहा। शुक्रवार को जामा मस्जिद पर नमाज के दौरान काफी पुलिस फोर्स तैनात रही। स्वयं एसडीएम विजय शर्मा नमाज के दौरान स्थिति पर निगाह रख रहे थे।
बता दें कि कुछ दिन पूर्व जामा मस्जिद पर नमाज के बाद सीएए के विरोध को लेकर पथराव की घटना हुई थी। उसके बाद से हर शुक्रवार को जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच अदा कराई जा रही है।
शुक्रवार को जामा मस्जिद और उसके आसपास काफी पुलिस बल तैनात रहा। शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की गई। कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि उनको पता था कि नमाज शांतिपूर्ण माहौल में होगी, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कोई जोखिम नहीं लेना चाहती।