फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The only lamp of the house was the deceased policeman Krishnakant

हाथरस : घर के इकलौते चिराग थे मृतक पुलिसकर्मी कृष्णकांत

Thu, 10 Jun 2021 11:34 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The only lamp of the house was the deceased policeman Krishnakant
हाथरस : दुर्घटना में पुलिस कर्मी की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

मृतक पुलिस कर्मी कृष्णकांत अपने घर के इकलौते चिराग थे। उनकी बड़ी बहन की दो वर्ष पूर्व शादी हो चुकी है। कृष्णकांत वर्ष 2015 में पुलिस में भर्ती हुए थे। उनके पिता बच्चू सिंह तीन भाई हैं। बच्चू सिंह गांव के प्रधान भी रह चुके हैं।
कृष्णकांत की मौत की सूचना जैसे ही उनके गांव में पहुंची तो परिवार के साथ पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सभी ग्रामीण उनके शव के आने का इंतजार करते रहे। शोक के चलते गांव में बृहस्पतिवार की शाम तक किसी के घर में चूल्हा तक नहीं जला। मृतक की पत्नी रोते हुए बार-बार बेहोश हो रही थी। उनके पिता भाजपा के कार्यकर्ता थे, इसलिए घर पर सांत्वना देने के लिए भाजपा नेताओं का भी तांता लगा रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह भाजपा नेता प्रीति चौधरी,अंशुल शर्मा, लाल बहादुर, प्रधान कुकरगवां बृजेश सिसौदिया, देवेंद्र सिंह पूर्व प्रधान उधैना, विनोद चौहान, श्याम सिंह पूर्व प्रधान हसनपुर बारू, होरीलाल आदि लोग सीएचसी पर ही पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गमगीन माहौल में बृहस्पतिवार की शाम को कृष्णकांत के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed