फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The municipality will plant one thousand banyan and peepal trees

हाथरस : नगर पालिका लगाएगी एक हजार बरगद और पीपल के पेड़

Thu, 22 Apr 2021 10:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The municipality will plant one thousand banyan and peepal trees
हाथरस : हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के निकट पौधरोपण करते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के निकट पौधरोपण का काम शुरू कराया गया है। इसकी शुरुआत नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने पौधरोपण कर की। इससे पहले नगर पालिका मथुरा रोड, अलीगढ़ रोड और अन्य मार्गों पर भी काफी पौधरोपण करा चुकी है।
नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका द्वारा आने वाले समय में एक हजार नये बरगद और पीपल के पेड़ लगाए जाएंगे, जो नगर में 500 वर्ष तक बने रहेंगे और भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन भी देते रहेंगे। नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि उनके द्वारा हाथरस नगर को उभरता, संवरता नया हाथरस का रूप दिया जा रहा है। इसमें पेड़ों का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे नगर भरपूर ऑक्सीजन का केंद्र बन सके और विशाल ऑक्सीजन केंद्र के रूप में मिसाल कायम कर सके। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की जो समस्या पूरे देश में पैदा हो रही है, वह पेड़ों को न लगाने के कारण पैदा हो रही है। हम सबको मिलकर अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ तो लगाना ही चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर रहने वाले तमाम जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों को बचाने और दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लक्ष्य के साथ 22 अप्रैल के दिन ‘पृथ्वी दिवस’ मनाने की शुरुआत की गई थी। यह दिन 1970 में आधुनिक पर्यावरण आंदोलन के जन्म की वर्षगांठ का प्रतीक है। पृथ्वी दिवस का महत्व इसलिए ज्यादा है, क्योंकि इस दिन हमें पर्यावरणविदों के माध्यम से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव का पता चलता है। उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भी इस दिन का खास महत्व है। इसी दिन देश के महान सपूत नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने देश सेवा के लिए भारतीय सिविल सेवा की नौकरी से इस्तीफा दिया था। इस अवसर पर काफी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed