फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The miscreants took cash and jewelery by breaking the lock of the house

हाथरस : घर का ताला तोड़कर नगदी व आभूषण ले गए बदमाश

Mon, 14 Jun 2021 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The miscreants took cash and jewelery by breaking the lock of the house
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के जलेसर रोड बर्फखाने वाली गली स्थित मकान का ताला तोड़कर चोर घर से नकदी व आभूषण पार कर ले गए। अपने गांव से वापस लौटने पर घर का ताला टूटा देख परिजनों के होश उड़ गए। मामले की सूचना के बाद इलाका पुलिस भी पहुंच गई। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बलवीर सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी लुहेटा खुर्द शहर के जलेसर रोड स्थित बर्फखाने वाली गली स्थित हरिप्रसाद के मकान में किराए पर रहते हैं। वह बिजली विभाग में नौकरी करते हैं। शनिवार को वह अपने गांव लुहेटा गए थे। घर का ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह जब वह शहर आए तो उनके मकान का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। यह देख उनके होश उड़ गए। घर के अंदर जाकर देखा तो करीब 10 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा घर का अन्य सामान भी चोर पार कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed