फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The miscreants took away the buffalo after shooting the young man

हाथरस : युवक को गोली मारकर भैंस लूट ले गए बदमाश

Wed, 30 Jun 2021 11:01 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The miscreants took away the buffalo after shooting the young man
हाथरस : मुरसान क्षेत्र के नगला बाबू में गोली लगने से घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल में होता उपचार। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला बाबू में मंगलवार की देर रात को बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी और भैंस को गाड़ी में लादकर ले गए। गोली लगने से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
उर्मिला पत्नी बनी सिंह निवासी नगला बाबू मुरसान गांव में खेत के किनारे नौहरे में बंधी गाय और भैंस की देखभाल के लिए वहां रहती हैं। मंगलवार की रात करीब एक बजे मुरसान-सादाबाद मार्ग की ओर से बदमाश उनके नौहरे में आ धमके और उनके साथ मारपीट कर भैंस को ले जाने लगे। बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट होती देख उनके परिवार का एक बच्चा, जोकि महिला के साथ था, वह बदमाशों से छिपते हुए किसी तरह घर पहुंच गया और उसने मारपीट होने की बात अपने पिता सोमेश को बताई।
विज्ञापन

सोमेश हाथ में फावड़ा लेकर अपने नौहरे पर आ गया और भैंस को ले जा रहे बदमाशों का विरोध करने लगा। उसने जब शोर मचाया तो बदमाशों ने सोमेश पर फायरिंग कर दी। गोली सोमेश के पेट में लगी। इसके बाद बदमाश भैंस को गाड़ी में लादकर मुरसान-सादाबाद मार्ग की ओर ले गए। गोली लगने के बाद गांव के काफी लोग घटनास्थल पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मुरसान पुलिस भी मौके पर आ गई। आनन-फानन सोमेश को उपचार के लिए हाथरस अस्पताल ले जाया गया। सोमेश की हालत गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया है। वहीं सोमेश केे नौहरे के पास रहने वाले महाराज सिंह के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की देर रात को बदमाश उनकी भैंस को खोल कर ले जा रहे थे, लेकिन घर में जगार होने के कारण परिजनों ने शोरगुल मचा दिया। बदमाश उन लोगों की भैंस को छोड़ गए और ईंट-पत्थर मारकर वहां से भाग गए। कोतवाली मुरसान के एसएसआई रामनरेश का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed