फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The miscreants targeted five houses and stolen lakhs of jewelery and cash

हाथरस: बदमाशों ने पांच घरों को निशाना बनाकर लाखों के आभूषण व नगदी किए चोरी

Fri, 19 Jun 2020 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The miscreants targeted five houses and stolen lakhs of jewelery and cash
हाथरस: गांव खोंड़ा हजारी में चोरी के बाद घर के अंदर बिखरा सामान। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में बदमाशों ने एक ही गांव में पास के ही पांच घरों को निशाना बनाया। बदमाश यहां से लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और अब पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
बुधवार की रात को कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव खेड़ा रति में बदमाशों ने पांच घरों को अपना निशाना बनाया, जिसमें राजू पुत्र शोभाराम के घर से बदमाश सोने चांदी के आभूषण व पांच हजार रुपये नगद, सोमवती पत्नी नीरज के घर से सोने चांदी के आभूषण व 10 हजार रुपये नगद, गायत्री देवी पत्नी कमलेश के घर से आभूषण और तीन हजार रुपये नगद, महेश पुत्र चरण सिंह के घर से 17 हजार नगद व आभूषण बदमाश पार कर ले गए।
विज्ञापन

विजेंद्र पुत्र धर्मवीर, जो कि चौकीदार के भाई हैं, के घर में भी बदमाशों ने बक्सा आदि को खोलकर चोरी की घटना को अंजाम देना चाहा, लेकिन यहां पर उन्हें कुछ नहीं मिला तो सामान को इधर-उधर बिखरा कर बदमाश चले गए। सुबह के वक्त इन पांचों परिजनों को घर में सामान इधर-उधर बिखरा हुआ नजर आया तो उनके होश उड़ गए। सभी ने अपने अपने घरों में खुले पड़े बक्से अलमारी आदि को देखा तो वह बदहवास हो गए, क्योंकि जो सोने चांदी के आभूषण और नगदी उनके घरों में रखे थे वह बदमाश पार कर ले गए थे। इस घटना की सूचना के बाद कोतवाली हाथरस जंक्शन प्रभारी विनोद कुमार मय फोर्स के गांव खोड़ा रति पहुंचे और चोरी की घटना की जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में तहरीर मिल गई है। मौके पर जाकर घटना स्थल का जायजा भी लिया गया है। छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
-विनोद कुमार, एसएचओ कोतवाली हाथरस जंक्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed