{"_id":"628fca24a16d8341a126d74f","slug":"hathras-the-message-of-no-drink-no-drive-by-giving-rose-flowers-hathras-news-ali2924760149","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गुलाब का फूल देकर नो ड्रिंक-नो ड्राइव का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गुलाब का फूल देकर नो ड्रिंक-नो ड्राइव का दिया संदेश
विज्ञापन
बाइक सवार को हेलमेट देते स्काउट। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड के जिला मुख्यालय आयुक्त और उप शिक्षा निदेशक डॉ. ऋचा गुप्ता एवं जिला विद्यालय निरीक्षक ऋतु गोयल के निर्देशन में बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया गया।
श्री मानिकचंद्र इंटर कॉलेज लाड़पुर में प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार की देखरेख में जिला संगठन आयुक्त और यूनिट लीडर धीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जनहितकारी स्काउट दल के स्काउट ने कस्बे में नुक्कड़ नाटक और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया।
इसके माध्यम से चौराहे से गुजरने वाले लोगों को जागरूक किया गया। बिना हेलमेट लगाकर निकले वाहन स्वामियों को फूल देकर और हेलमेट का डेमो दिखाकर जागरूक किया गया। उन्हें नो ड्रिंक-नो ड्राइव, स्पीड लिमिट, सीट बेल्ट आदि के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर शिवम कुमार, दीपक शर्मा, धर्मराज पौरुष, कपिल पौरुष, सुमित कुमार, अंशु कुमार, सनी कुमार, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, अभिषेक चौहान आदि स्काउट मौजूद रहे।