{"_id":"61a12aa4ee395055e61f75dd","slug":"hathras-the-message-given-to-participate-in-the-competition-with-sportsmanship-hathras-news-ali2791325182","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : खेल भावना से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : खेल भावना से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का दिया संदेश
विज्ञापन
हाथरस : पुलिस लाइन में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन में दो दिवसीय आगरा जोन की 59वीं अंतर्जनपदीय पुलिस क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 2021 का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक का प्रतिसार निरीक्षक ने रोजेट लगाकर और कैप पहनाकर स्वागत किया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग की छह किलोमीटर दौड़ में अलीगढ़ ने प्रथम स्थान, हाथरस ने द्वितीय, कासगंज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एएसपी ने विभिन्न टीमों के कप्तान व प्रतिभागियों से उनका परिचय लिया। प्रतियोगिता में मथुरा, कासगंज, अलीगढ़, हाथरस जिले के 19 प्रतियोगियों ने भाग लिया। एएसपी ने प्रतियोगियों को नियमों का पालन करते हुए सच्ची निष्ठा एवं ईमानदारी से प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई।
उन्हाेंने प्रतियोगिता में शिरकत कर रहे पुलिस जवानों की हौसला अफजाई करते हुए खेल को खेल की भावना के साथ खेलने का आह्वान किया और कहा कि खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन कर जीत हासिल करें। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर रुचि गुप्ता, क्षेत्राधिकारी (यूटी) डॉ. आनंद कुमार, प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव, एसआई सशस्त्र पुलिस राजपाल सिंह, पीटीआई श्रीकृष्ण, जिला क्रीड़ा प्रभारी माध्यमिक शिक्षा अतुल वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद