{"_id":"61817c11c53bf35fe676ead0","slug":"hathras-the-market-shines-on-dhanteras-buyers-gathered-till-midnight-hathras-news-ali2773206149","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : धनतेरस पर चमका बाजार, आधी रात तक उमड़े खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : धनतेरस पर चमका बाजार, आधी रात तक उमड़े खरीदार
विज्ञापन
हाथरस : धनतेरस पर देर रात्रि बर्तन खरीदने के लिए कमला बाजार में लगी भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पिछले दो साल से कोरोना की मार झेल रहे बाजार में धनतेरस के त्योहार ने बाजार में जान फूंक दी। मंगलवार को त्योहार के मौके पर करोड़ों रुपये का कारोबार हुआ। सुबह से लेकर आधी रात तक बाजारों में खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान और वाहनों की जमकर खरीदारी की। देर रात तक धनवर्षा के इस त्योहार पर शहर में करोड़ों का कारोबार हुआ। आधी रात तक खरीदारी के लिए बाजारों में ग्राहक उमड़ रहे थे।
महंगाई के बाद भी इस पर्व पर शगुन के तौर पर लोगोें ने जमकर खरीदारी की। लंबे समय बाद बाजार में भीड़ देखकर दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान कपड़ा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान और सोना-चांदी के बाजार पर लक्ष्मी मेहरबान रही। बाजार में काफी रौनक दिखाई दी। पिछले कई दिनों ने त्योहार को भुनाने की तैयारियां रंग लाई। सुबह से बाजारों में खरीदारी के लिए ग्राहकों का उमड़ना शुरू हो गया था। बर्तन बाजार दिनभर गुलजार रहे।
दिवाली के लिए कपड़ों की खरीदारी के लिए धनतेरस से अच्छा मौका नहीं हो सकता। पिछले वर्ष के मुकाबले सराफा बाजार में उछाल नजर आया। लोगों को आकर्षित करने के लिए नये-नये आयटम बाजार में उपलब्ध रहे। लोगों ने अपनी क्षमता के हिसाब से बाजार में खरीदारी की। सुबह से दोपहर तक खरीदारी की गति मध्यम रही। शाम को ग्राहकों की भीड़ उमड़ी तो आंकड़ा 50 से 60 करोड़ तक पहुंच गया। कुल मिलाकर बाजार पर त्योहार पर माता लक्ष्मी मेहरबानी रहीं।
विज्ञापन
--धनतेरस के कारोबार पर एक नजर--
50 से 60 करोड़ रुपये करीब का अनुमानित कारोबार
06 से 08 करोड़ रुपये का हुआ सराफा बाजार में कारोबार
02 से 03 करोड़ रुपये का हुआ बर्तन बाजार में कारोबार
07 से 08 करोड़ का रुपये का हुआ इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में कारोबार
05 से 06 करोड़ रुपये का हुआ रेडीमेड व कपड़ा बाजार में कारोबार
12 से 15 करोड़ रुपये का हुआ दो पहिया वाहनों का कारोबार
1.50 से 02 करोड़ रुपये का चॉकलेट व गिफ्ट आयटम का कारोबार
02 से 2.50 करोड़ रुपये मोबाइल फोन का कारोबार
-1.50 से करीब 02 करोड़ रुपये पूजा सामग्री और गृह सज्जा का कारोबार
-करीब 1.50 करोड़ रुपये की बिकी मिठाई
खूब बिकीं कोलकाता के लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं
हाथरस। धनतेरस के पहले दिन बाजारों में लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाओं की दुकानें बिक्री के लिए सज गईं। दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी भीड़ रही। शहर में ज्यादातर प्रतिमाएं लखनऊ व कोलकाता की हैं। लक्ष्मी, गणेश, शिव पार्वती आदि देवी-देवताओं की प्रतिमाएं खूब बिकीं। 50 रुपये से लेकर आठ हजार रुपये तक की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। इस बार बाजार में चाइना के आयटमों की कमी रही। संवाद
खूब हुई झाडू और दीपकों की बिक्री
हाथरस। धनतेरस के पर्व पर झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। मंगलवार को नारियल व प्लास्टिक की झाड़ू की खूब खरीदारी हुई। बिजली से चलने वाली झालरों के अलावा मिट्टी के दीयों की भी खूब खरीदारी हुई। संवाद
पूरे दिन चला उपहार देने का सिलसिला
हाथरस। दीपोत्सव पर मिलने वालों को इन दिनों उपहार देने का दौर खूब चला। शहर के कमला बाजार, घंटाघर, सासनी गेट आदि बाजारों में सजी गिफ्ट पैक की दुकानों पर खूब भीड़ रही। लोगों ने चाकलेट व ड्राई फ्रूट के गिफ्ट पैक खरीदे। संवाद
भारी वाहनों की नो एंट्री, पुलिस ने लगाए बैरियर
हाथरस। धनतेरस पर बाजारों में भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी चौकन्ना हो गया। मंगलवार को शहर के मुख्य बाजारों की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरियर लगे होने के साथ पुलिस कर्मी भी तैनात रहे। मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बैरियर भी लगाए गए। इस कारण राहगीरों को गंतव्य की दूरी तय करने में काफी राहत मिली। संवाद
राहगीर भी फंस गए जाम में
हाथरस। शाम को जब बाजारों में भीड़ उमड़ी तो शहर के मुख्य चौराहों पर जाम लग गया। तालाब चौराहा ओवरब्रिज की भी पर भी यही स्थिति रही। जाम के कारण वाहनों के साथ-साथ पैदल राहगीर भी फंस गए। संवाद