फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The last rites of the dead petrol pump operator's body in the accident

हाथरस : दुर्घटना में मृत पेट्रोल पंप संचालक के शव का अंतिम संस्कार

Fri, 21 Oct 2022 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The last rites of the dead petrol pump operator's body in the accident
हाथरस : भाजपा नेता की दुर्घटना में मौत के बाद परिजनों को सांत्वना देते भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता की मौत के बाद पूरे दिन उनके घर पर मातम छाया रहा। बेहद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इधर, मृतक के परिजनों को ढांढ़स बंधाने वालों का भी तांता लगा रहा। उल्लेखनीय है कि इगलास रोड पर गांव भोजपुर के निकट पेट्रोल पंप संचालक व भाजपा नेता जावेद उर्फ बंटी पुत्र केएस राना निवासी माधव बिहार कॉलोनी जब अपनी मां रुखसाना के साथ बाइक से अपने घर आ रहे थे तो एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे उनकी मौत हो गई थी और उनकी मां घायल हो गई थी।

दुर्घटना के बाद रात्रि में ही बंटी के शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया। इधर, बृहस्पतिवार को घर में कोहराम मचा गया। बेहद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। पूरे दिन परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोग जुटे रहे। भाजपा के जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, विधायक सदर अंजुला माहौर, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed