फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The killer's uncle said - I could not have had any fragrance

हाथरस: हत्यारोपी मामा बोला- मेरी नहीं हो सकती थी खुशबू तो किसी नहीं होने दिया

Sun, 16 Feb 2020 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The killer's uncle said - I could not have had any fragrance
हाथरस: पुलिस रिमांड पर हत्यारोपी मामा। - फोटो : HATHRAS
हत्यारोपी मामा बोला, मेरी नहीं हो सकती थी खुशबू तो किसी नहीं होने दिया
विज्ञापन

छात्रा की हत्या को लेकर रिश्ते के मामा ने खोला हत्या करने का राज
कोतवाली सदर पुलिस ने आरोपी को लिया रिमांड पर, हत्या के लिए प्रयोग किए गया दुपट्टा किया बरामद
चार फरवरी को शहर के एक रेस्टोरेंट में गला दबाकर की थी रिश्ते के मामा ने छात्रा की हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में हुई छात्रा की हत्या उसके रिश्ते के मामा ने कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी मामा को रिमांड पर लिया तो मामा बोला कि मेरी नहीं हुई तो किसी की नहीं हो सकती, क्योंकि उसके परिजन इस रिश्ते को पसंद नहीं करते थे, इसलिए किसी और के साथ शादी नहीं कर ले, इसलिए गले में दुपट्टे से फंदा लगाकर भांजी की हत्या कर दी।
चार फरवरी को कोतवाली सदर क्षेत्र के बुर्ज वाला कुआं स्थित एक रेस्टोरेंट में खुशबू पुत्री रामदास निवासी निवासी भूरापीर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। छात्रा की हत्या का आरोप रिश्ते के मामा विजेंद्र उर्फ विजय निवासी रायतपुर इगलास अलीगढ़ पर है, क्योंकि विजेंद्र रिश्ते की भांजी से शादी करना चाहता था, लेकिन खुशबू के परिवार के लोग इस बात का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन

चार फरवरी को खुशबू की हत्या को अंजाम देकर विजेंद्र बहुत की चालाकी के साथ वहां से निकल गया था। कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी रिश्ते के मामा का रिमांड पर लिया तो उसने कहा कि एक जनवरी 2020 को दोनों के परिजनों के बीच यह बात तय हुई थी कि आगे से यह दोनों एक-दूसरे से नहीं मिलेंगे, लेकिन दोनों के बीच की दूरी कम नहीं हुई और एक दूसरे से मिलते रहे। हत्यारोपी ने यह भी बताया कि यह तय हुआ कि पहले तू मर और फिर मैं मर जाऊंगा। जिस वक्त हत्यारोपी छात्रा का दुपट्टे से गला घोंट रहा था, उस वक्त भी छात्रा ने उसे आई लव यू बोला था और हंसते-हंसते जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस ने किला रेलवे स्टेशन परिसर की झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा भी बरामद किया है। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि छात्रा की हत्या करने वाले मामा को रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में उसने एक ही बात कही कि जब वह मेरी नहीं हो सकती थी तो किसी दूसरे की भी मैं होने नहीं दे सकता था। इसके चलते उसकी हत्या करने की बात आरोपी ने स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed