फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The idea of a Hindu nation can be realized by the ideas of Shivaji

हाथरस : शिवाजी के विचारों से साकार हो सकती है हिंदू राष्ट्र की कल्पना

Sun, 12 Jun 2022 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The idea of a Hindu nation can be realized by the ideas of Shivaji
हाथरस : आरएसएस के हिंदू साम्राज्य कार्यक्रम में मंचासीन पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के बैनर तले रविवार को मेंडू गेट स्थित गोपाल धाम में रविवार को हिंदू साम्राज्य दिवस धूमधाम से मनाया गया। गणवेशधारी स्वयंसेवकों को चंदन का तिलक लगाया गया। मुख्य वक्ता हरिगढ़ विभाग केक कार्यवाह योगेश रहे। उन्होंने सभी स्वयं सेवकों को हिंदू साम्राज्य दिवस की शुभकामनाएं दीं।
योगेश कुमार ने कहा कि कि शुद्ध सात्विक प्रेम अपने कार्य का आधार मानते हुए आरएसएस निरंतर राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का समूचा व्यक्तित्व संपूर्ण हिंदू समाज के लिए आदर्श है। 347 वर्ष पूर्व जेष्ठ शुक्ल त्रयोदशी के दिन वर्ष 1674 को छत्रपति शिवाजी का राज्याभिषेक हुआ था। यह दिन संपूर्ण हिंदू समाज के लिए गौरव दिवस था, इसलिए आरएसएस इस गौरवशाली दिवस को हिंदू साम्राज्य पर्व के रूप में मनाता है।
विज्ञापन

समाज में सुधार की इच्छा, शौर्य जैसे अनेक गुणों के प्रतीक रहे छत्रपति शिवाजी के उस देश काल खंड के प्रासंगिक विचार एवं आचरण का अनुसरण कर हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। नगर कार्यवाह भानु ने मंचासीन जिला संघचालक सुखपाल, नगर संघचालक दुर्गेश गुप्ता एवं कार्यक्रम में उपस्थित दायित्ववान कार्यकर्ताओं का परिचय कराया। भारत माता की प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में विभाग, जिला व नगर के काफी स्वयंसेवक मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed