फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The great-grandson of Raja Mahendra Pratap got an invitation to the program of Aligarh

हाथरस : राजा महेंद्र प्रताप के प्रपौत्र को मिला अलीगढ़ के कार्यक्रम का न्योता

Fri, 17 Sep 2021 08:35 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 08:35 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The great-grandson of Raja Mahendra Pratap got an invitation to the program of Aligarh
हाथरस : कुंवर चरत प्रताप सिंह। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)।
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप के प्रपौत्र चरत प्रताप सिंह को अलीगढ़ में 14 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम के लिए विशेष न्योता मिला है। इसकी जानकारी खुद चरत प्रताप सिंह ने दी है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महान स्वाधीनता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे।
इस बारे में कुंवर चरत प्रताप सिंह ने बताया कि दादा जी मुरसान स्टेट परिवार में पैदा हुए थे, लेकिन उनको हाथरस के राजा हर नारायण सिंह ने गोद ले लिया था। हाथरस स्टेट और मुरसान स्टेट अलग-अलग हैं। मेरी तो यही सोच है कि मुरसान किला अच्छा बना रहे। मुरसान वालों को इसका निर्णय लेना होगा। मेरी भावना है कि वह अच्छा स्थान बने, उस जगह की वह अच्छी तरह देखरेख करें।
विज्ञापन

अगर सहयोग वाली बात आई तो मैं हर तरह से सहयोग करने के लिए तैयार हूं। मैं हाथरस स्टेट और वृंदावन के लिए जो कुछ कर सकता हूं, वह करने को तैयार हूं। हाथरस किले में वर्ष 1818 में मेरे परदादा के दादा राजा दयाराम राजा थे। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ बगावत की थी। अंग्रेजों के कारण उन्हें वह स्थान छोड़ना पड़ा था और मथुरा रहना पड़ा था। हाथरस हमारा पैतृक घर है। 14 सितंबर को अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं उस कार्यक्रम में भी मैं जाऊंगा। वहां से निमंत्रण आया हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed