फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The government asked for the data of the people of the nut society

हाथरस : शासन ने मांगा नट समाज के लोगों का डेटा

Wed, 21 Jul 2021 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The government asked for the data of the people of the nut society
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री आवास योजना से नट जाति के लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। शासन ने ग्रामीण क्षेत्र में नट समाज के लाभार्थियों के बारे में पूरा डेटा मांगा गया है। इस डेटा को एकत्रित करने के लिए संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में पात्रों की सूची शासन को भेजी गई है। शासन स्तर से इस सूची में नट जाति के लोगों को वरीयता दिए जाने के लिए अब डेटा को एकत्रित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। सभी सीडीओ को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत नट एवं अनुसूचित जनजाति के पात्र लाभार्थियों की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि दोनों ही वर्ग के पात्र लाभार्थियों का सत्यापन कराकर पात्र लाभार्थियों की सूची भेजी जाए, जिससे लक्ष्य के आवंटन की कार्यवाही पूरी की जा सके। इस क्रम में सीडीओ ने सभी बीडीओ को नट वर्ग के लोगों के सूची तैयार करने के निर्देश कर दिए हैं। उन्होंने तत्काल पात्रों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे शासन को डेटा उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed