{"_id":"619bef2d7b42f17084549877","slug":"hathras-the-girl-reached-the-police-station-with-the-insistence-of-marrying-her-lover-hathras-news-ali2787972156","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरसः प्रेमी से शादी की जिद को लेकर थाने पहुंची युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरसः प्रेमी से शादी की जिद को लेकर थाने पहुंची युवती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले के एक थाना क्षेत्र की युवती व दूसरे थाना क्षेत्र के एक युवक के बीच प्रेम संबंध हो गए। दो साल से दोनों के बीच प्रेम बताया जा रहा है। ऐसे में लड़की युवक के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी है जबकि उसके परिवार के लोग इससे इंकार कर रहे हैं।
इसी के चलते वह पहले तो लड़के के घर पहुंच गई, लेकिन लड़के के परिजनों ने यह कहकर वापस कर दिया कि जब तक उसके परिजन राजी नहीं होंगे, वह अपने बेटे की शादी उससे नहीं करेंगे, लेकिन युवती अपनी जिद पर अड़ी है।
इसी बात को लेकर वह अपने क्षेत्र के थाने पहुंच गई और पुलिस से प्रेमी के साथ शादी कराए जाने की बात कहने लगी। जिस पर पुलिस की सूचना के बाद उसके परिवार के लोग भी थाने पहुंच गए। थाने पहुंचे लोगों ने युवती को समझाया तो वह समझ गई और फिर अपने परिवार के लोगों के साथ घर चली गई।