{"_id":"62d59e523e26787c9a0d8dd2","slug":"hathras-the-gate-will-be-built-in-the-name-of-king-mahendra-pratap-and-maharana-pratap-hathras-news-ali296305123","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : राजा महेंद्र प्रताप और महाराणा प्रताप के नाम पर बनेंगे द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : राजा महेंद्र प्रताप और महाराणा प्रताप के नाम पर बनेंगे द्वार
विज्ञापन
प्रशांत भारती
हाथरस। मथुरा रोड स्थित विकास भवन के निकट स्वाधीनता सेनानी आर्यान पेशवा राजा महेंद्र प्रताप और अलीगढ़ रोड पर नगला उम्मेद बाईपास के निकट महाराणा प्रताप के नाम से द्वार बनाया जाएगा। विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह के प्रस्ताव के बाद इन द्वारों के निर्माण के लिए स्थानीय प्रशासन से संयुक्त सचिव ग्राम्य विकास ने आख्या मांगी है, जिससे द्वारों का निर्माण कार्य शुरू हो सके।
एमएलसी ने जिले में दो प्रेरणा द्घार बनाए जाने के लिए प्रस्ताव दिए हैं। प्रस्तावों के क्रम में प्रशासन की ओर से कार्यवाही शुरू कर दी गई है। प्रस्तावों के सापेक्ष संयुक्त सचिव ग्राम्य विकास ने यहां स्थानीय जिला प्रशासन से आख्या मांगी है।
संयुक्त सचिव ने निर्देश के क्रम में डीएम रमेश रंजन ने संबंधित उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि विकास भवन के निकट राजा महेंद्र प्रताप द्वार व नगला उम्मेद बाईपास के निकट महाराणा प्रताप द्वार का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि इस कार्य का स्थलीय निरीक्षण करते हुए स्थल की उपलब्धता, उपयोगिता, भूमि सार्वजनिक है या भूमि विवादित तो नहीं है, इस संबंध में आख्या उपलब्ध कराई जाए। संवाद