{"_id":"62644a13e19f500e16149dd2","slug":"hathras-the-former-head-s-son-was-kidnapped-and-left-in-mursan-hathras-news-ali289973097","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पूर्व प्रधान के पुत्र का अपहरण कर मुरसान में छोड़ गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पूर्व प्रधान के पुत्र का अपहरण कर मुरसान में छोड़ गए
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव नगला मियां के पूर्व प्रधानपति के पुत्र का फिरौती के लिए अपहरण करने का मामला सामने आया है। इस मामले में गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।
नगला मियां पट्टी देवरी के पूर्व प्रधान पति बंटी राजौरिया पुत्र रामसहाय ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह 22 अप्रैल को अपने गांव में परिवार के एक पुत्र की शादी में व्यस्त था। तभी गांव के ही पांच युवक उनके पुत्र रोहित राजौरिया उर्फ कन्हैया को फिरौती के उद्देश्य से अपहरण कर ले गए। उन्होंने अपने पुत्र की काफी खोजबीन की। जब कहीं पता नहीं चल पाया तो घटना वाले शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 12 बजे मुरसान कोतवाली क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों ने फोन कर अवगत कराया कि कुछ लोग रोहित उर्फ कन्हैया को घायल अवस्था में बाइक सहित छोड़कर फरार हो गए हैं।
ग्रामीणों की सूचना पर जब वह परिजनों को लेकर पुलिस के पास गए तो पुलिस ने बताया कि रोहित को घायल अवस्था में उपचार के लिए बागला जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। जब वह बागला जिला अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने रोहित उर्फ कन्हैया को घायल अवस्था में रेफर कर दिया। कन्हैया को अलीगढ़ के निजी चिकित्सालय में दाखिल कराया। संवाद