फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The fare in roadways bus may increase by three rupees

हाथरस : तीन रुपये बढ़ सकता है रोडवेज बस में किराया

Fri, 17 Sep 2021 03:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The fare in roadways bus may increase by three rupees
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। आने वाले दिनों में रोडवेज बसों के किराये में तीन रुपये की वृद्धि हो सकती है, क्योंकि ओवरब्रिज बनने के बाद भी बसें बाईपास से ढाई किलोमीटर अतिरिक्त दौड़ रही हैं। हाथरस डिपो ने बाईपास से एक से दूसरे छोर व शहर के अंदर से गुजर रहीं बसों की दूरी के आधार पर सर्वे रिपोर्ट तैयार कर ली है। जल्द ही किराया वृद्धि का प्रस्ताव तैयार कर निगम को भेजा जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलने के साथ किराये में वृद्धि हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि शहर के तालाब चौराहे पर दो साल पहले ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हुआ था। ओवरब्रिज निर्माण के साथ बसों को बाईपास से निकालना शुरू कर दिया गया है। अब 32 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गया है, फिर भी बसें बाईपास से गुजर रही हैं। इस कारण करीब एक लीटर डीजल अतिरिक्त खर्च हो रहा है। निगम को हर रोज हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

इन बातों को ध्यान में रखते हुए हाथरस डिपो के अधिकारियों ने बाईपास से गुजर रहीं बसों के आधार पर सर्वे किया। सर्वे रिपोर्ट तैयार हो गई है। किराया वृद्धि का प्रस्ताव निगम के अफसरों को भेजा जाएगा। एआरएम शशी रानी का कहना है कि बाईपास से गुजर रहीं बसों का सर्वे कराया गया है। सर्वे रिपोर्ट को निगम को भेजी जाएगी। उसके बाद अधिकारी जो फैसला लेंगे, उसके आधार पर किराये में वृद्धि की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed