{"_id":"62e42b889657051d3c1f6b24","slug":"hathras-the-fan-fell-on-the-sleeping-villager-in-the-room-death-hathras-news-ali2971032138","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कमरे में सो रहे ग्रामीण के ऊपर गिरा पंखा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कमरे में सो रहे ग्रामीण के ऊपर गिरा पंखा, मौत
विज्ञापन
हाथरस : पंखा गिरने से मृत रामस्वरूप का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आगरा रोड स्थित नगला भुस में शुक्रवार की शाम को अपने घर में सो रहे ग्रामीण के ऊपर पंखा गिर गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। घायल को परिजन शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उन्हें गंभीर हालत में आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। इस बीच रास्ते में इस व्यक्ति की मौत हो गई। परिजन शव को लेकर वापस आ गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला भुस निवासी 55 वर्षीय रामस्वरूप पुत्र सोनपाल शुक्रवार की शाम को अपने घर में सो रहे थे। इस बीच उनके ऊपर चल रहा छत का पंखा अचानक से गिर गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। वह बुरी तरह से घायल हो गए। यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए और उन्हें आनन-फानन शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
यहां हालत गंभीर होते देख ग्रामीण को आगरा रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग आगरा उन्हें लेकर जा ही रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिवार के लोग शव को लेकर वापस आ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली चंदपा के एसएचओ गिरीश कुमार गौतम ने बताया कि ग्रामीण की मौत सिर पर पंखा गिरने से होना बताई गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। संवाद