{"_id":"614ccb328ebc3efe2174fd12","slug":"hathras-the-family-did-not-get-justice-in-a-year-the-government-did-not-even-provide-housing-and-jobs-hathras-news-ali273977996","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एक साल में परिवार को न्याय नहीं मिला, आवास और नौकरी भी नहीं दी सरकार ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एक साल में परिवार को न्याय नहीं मिला, आवास और नौकरी भी नहीं दी सरकार ने
विज्ञापन
हाथरस : चंदपा क्षेत्र में बिटिया के गांव जाते भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा है कि हाथरस में एक साल पहले ऐसी घटना हुई थी, जिससे पूरा देश शर्मिंदा हुआ था, लेकिन इस परिवार से सरकार ने जो वादे किए थे, वह पूरे नहीं हुए हैं। परिवार को न आवास मिला है और न ही सरकारी नौकरी। पीड़ित के घर के सामने कूड़े के ढेर और लगे हैं, इसलिए अब वह शुक्रवार को खुद डीएम के पास जाएंगे।
बिटिया के घर पर मीडिया से वार्ता करते हुए भीम आर्मी के प्रमुख ने कहा कि एक साल पहले हाथरस में एक ऐसी घटना हुई थी, जिस पर पूरा देश शर्मिंदा हुआ और जो हुआ था वह बहुत दर्दनीय था। उस पर बात करना ऐसा लगता है जैसे उस दर्द को कुरेदना। आज मैं हाथरस आया हूं, क्योंकि हाथरस के बारे में कुछ छपा था। एक साल से ज्यादा समय बीत गया, लेकिन अभी तक इस परिवार को न्याय नहीं मिला है। उससे भी बुरा मुझे यहां आकर यह देखकर लगा कि पीड़ित परिवार के घर के सामने कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इस कूड़े से परिवार के लोगों के अलावा जो लोग यहां सुरक्षा में लगे हुए हैं, वह भी परेशान हैं।
मेरे आने की आहट की सूचना पर रास्ते में मिट्टी डाली गई है। सरकारी नौकरी व आवास देने का वादा किया था, नहीं दिया। परिवार के लोगों को रोज धमकी मिलती रहती है। चंद्रशेखर ने कहा कि कल (शुक्रवार) को डीएम से सुबह 10:30 बजे उनके कार्यालय पर जाकर मुलाकात करेंगे और पूछेंगे मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को नौकरी व आवास का जो आश्वासन दिया था, वह अभी तक क्यों नहीं पूरा हुआ। यह जुमला था या कुछ और इस बारे में जिला अधिकारी से यह भी पूछेंगे की या फिर आप नहीं देना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
यहां पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं यह संदेश देना चाहता हूं कि दलित कीड़े-मकोड़े नहीं हैं। एक साल का समय दिया था, लेकिन कुछ नहीं किया। आप तो अपने किए गए वादों पर भी खरे नहीं उतरे। पंजाब में दलित मुख्यमंत्री बना है, यह अच्छा है। नये लोगों को मौका मिला है। पीड़ित परिवार को सुरक्षा व्यवस्था सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मिली है। वकील भी डरी हुई थीं। परिवार के सामने उनको धमकी दी गई। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को नोएडा में आवास व नौकरी देनी पड़ेगी। दलितों की असली ताकत का हम कल अहसास कराएंगे। संवाद