फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The entire administration remained light, the report of the matter was given to the government

हाथरस : पूरा प्रशासन रहा हलकान, शासन को दी जाती रही मामले की रिपोर्ट

Sun, 24 Jul 2022 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The entire administration remained light, the report of the matter was given to the government
हाथरस : सादाबाद के निकट हादसे में छह कांवड़ियों की मौत के बाद उनके साथियों से जानकारी लेते एडीजी आ? - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शुक्रवार की मध्य रात्रि को हुए भीषण हादसे में छह कावड़ियों की मौत के बाद पूरा प्रशासन दोपहर तक हलकान रहा। शासन तक इस हादसे की गूंज रही। मामला चूंकि कांवड़ियों की मौत का था। ऐसे में शासन पल-पल की रिपोर्ट लेता रहा। अधिकारियों ने रात्रि में ही मौके पर मृत पांचों कांवड़ियों के शवों का पोस्टमार्टम कराया और शवों को यहां से जल्दी भेज दिया। इसकी मुख्य वजह यह भी थी कि स्थानीय अधिकारी यह नहीं चाहते थे कि यहां किसी भी तरह का कोई हंगामा हो।
शुक्रवार की रात्रि दो बजे हुए सादाबाद में भीषण हादसे की जानकारी जैसे ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को हुई तो डीएम और एसपी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद एडीजी आगरा जोन और डीआईजी अलीगढ़ मौके पर आ गए। आला अधिकारियों के आने पर पूरा प्रशासन हलकान हो गया। दोनों घायलों को आगरा भेजा गया। रात्रि में ही शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। अधिकारी इस जत्थे में शामिल अन्य लोगों को दिलासा देने में जुट गए।
विज्ञापन

अधिकारियों के निर्देश पर चिकित्सकों की टीम ने रात्रि में ही पांचों शवों का पोस्टमार्टम करा दिया। सुबह एसडीएम सदर राजकुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम इन पांचों शवों को लेकर यहां से चली गई। अधिकारियों ने पोस्टमार्टम रात्रि में इसलिए भी कराया, क्योंकि स्थानीय प्रशासन को यह आशंका थी कि यदि पोस्टमार्टम कराने और शव भेजने में देरी की गई तो सुबह हंगामा हो सकता है। कई घंटे तक अधिकारी सादाबाद में डेरा जमाए रहे और मध्य प्रदेश के अधिकारियों के भी संपर्क में रहे। इतना ही नहीं शासन को भी मामले से संबंधित घटना की जानकारी दी जाती रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस से लेकर ग्वालियर तक मचा रहा कोहराम
हाथरस। शुक्रवार की रात्रि दो बजे के करीब हुए इस हादसे के बाद हाथरस से लेकर आगरा और ग्वालियर तक कोहराम मचा रहा। रात्रि में जब यह हादसा हुआ तो घटनास्थल पर यह मंजर देखकर कोहराम मच गया। मृतकों के हमराह अपने साथियों के शवों को देखकर सिहर गए। यहां पुलिस के अधिकारी उन्हें दिलासा देते रहे। कई घंटे तक हाथरस के पोस्टमार्टम गृह पर कोहराम रहा। उसके बाद आगरा में इस घटना के बाद जाम लगा। तदुपरांत ग्वालियर में भी कोहराम मचा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed