फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The employee had trouble breathing, his hands were swollen

हाथरस: कर्मचारी को हुई सांस लेने में दिक्कत साहब के फूले हाथ पांव

Thu, 09 Apr 2020 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The employee had trouble breathing, his hands were swollen
हाथरस: विकास भवन के कर्मचारी के जिला अस्पताल में भर्ती होने पर अस्पताल पहुंचे अधिकारी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

विकास भवन कार्यालय पर तैनात एक चौकीदार में कोरोना के लक्षण की आशंका होने पर वहां खलबली मच गई। इसकी सूचना अन्य कर्मचारियों ने अपने अधिकारियों को दी। वहां मौजूद काफी कर्मचारी तो गेट के बाहर चले गए तो कुछ कर्मचारी विकास भवन की दूसरी मंजिल पर पहुंच गए। बाद में यह कर्मचारी और अधिकारी भी बाहर आ गए। आनन-फानन जिला अस्पताल से एंबुलेंस बुलवाकर इस चौकीदार को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। वहां यह पूछताछ की गई कि वह किस-किस से मिला था। जिला अस्पताल के सीएमएस का कहना है कि इस कर्मचारी में अभी कोरोना जैसे कोई लक्षण नहीं मिले हैं।
बृहस्पतिवार की सुबह विकास भवन के सभी कर्मचारी रोजाना की तरह अपने-अपने कार्यालय पहुंच गए। यहां पर कई दिनों की छुट्टी बिताकर आए एक चौकीदार में कुछ कर्मचारियों ने कोरोना के लक्षण होने की आशंका जताई। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। देखते ही देखते पूरे विकास भवन में खलबली मच गई। अधिकारियों को जब यह सूचना मिली तो उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों को गेट के बाहर जाने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन

दूसरी मंजिल पर काम कर रहे कर्मचारी कुछ समय के लिए ऊपर ही फंसे रह गए, लेकिन बाद में वह भी गेट से बाहर आ गए। अधिकारियों ने पूरे विकास भवन को खाली करा दिया। आनन-फानन इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई। वहां एंबुलेंस पहुंच गई और पुलिस भी आ गई। उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करा दिया गया। इसके बाद विकास भवन में किसी को घुसने नहीं दिया गया और विकास भवन को सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते पूरा काम भी ठप रहा। यह कर्मचारी अलीगढ़ का निवासी है। पिछले कई दिन से अवकाश पर था और बुधवार की रात्रि में वह चौकीदार की ड्यूटी पर आया था। उसके जिला अस्पताल में दाखिल होने के बाद विकास भवन के कई अधिकारी उसका हाल जानने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे और सीएमएस डॉ.आईवी सिंह से उसके बारे में बातचीत की।
विकास भवन से लाए गए कर्मचारी को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। फिलहाल उसमें कोरोना वायरस से संबंधित लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं, फिर भी एहतियात के तौर पर उसे आइसोलेट कर दिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर ही खून का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।

-डॉ.आईवी सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल।
विकास भवन में तैनात चौकीदार की सुबह तबियत खराब हो गई थी। पुलिस की मदद से बागला हॉस्पिटल भिजवा दिया गया है। उसे हॉस्पिटल में आइसोलेट करा दिया गया है। विकास भवन परिसर में किसी को आज नहीं जाने दिया गया है। विकास भवन को सैनिटाइज करा दिया गया है। शुक्रवार को फिर से पूरे विकास भवन को सैनिटाइज कराया जाएगा। उसके बाद स्थिति के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।
-अवधेश सिंह यादव, जिला विकास अधिकारी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed