फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The effigy of Ravana got burnt as soon as the fire arrow was fired, the crowd gathered

हाथरस : अग्निबाण लगते ही धू-धूकर जल उठा रावण का पुतला, उमड़ी भीड़

Wed, 05 Oct 2022 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:21 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस विजयदशमी का पर्व बुधवार को जिले भर में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।पुतला दहन से पूर्व शाम को यहां काफी भीड़ एकत्रित हो गई।इसके बाद विभीषण के कहने पर भगवान श्रीराम ने रावण की नाभि को निशाना बनाते हुए अग्निबाण छोड़ा।

विज्ञापन
Hathras: The effigy of Ravana got burnt as soon as the fire arrow was fired, the crowd gathered
हाथरस : पॉलीटेक्निक के मैदान में धू-धूकर जलता रावण का पुतला। संवाद - फोटो : HATHRAS

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विजयदशमी का पर्व बुधवार को जिले भर में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कई स्थानों पर रावण का पुतला जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया गया। शहर के एमजी पॉलीटेक्निक मैदान में रात्रि करीब साढ़े आठ बजे हजारों की भीड़ के बीच रावण के पुतले का दहन हुआ। इस दौरान वहां काफी पुलिस बल मौजूद रहा।
विजय दशमी का पर्व जिले में उत्साह से मनाया गया। शहर में आगरा रोड पर एमजी पॉलीटेक्निक के मैदान में करीब 20 दिन की मेहनत के बाद रावण का 65 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया गया था। पुतला दहन से पूर्व शाम को यहां काफी भीड़ एकत्रित हो गई। वहां बैरीकेडिंग भी लगा दी गई थी। हजारों लोगों की भीड़ जयश्री राम के नारे लगाने लगी। रात्रि करीब नौ बजे भगवान श्रीराम, लक्ष्मण के स्वरूप वहां पहुंच गए। इससे काली बने कलाकारों ने बाजार में नृत्य भी किया।
विज्ञापन

वहां काफी देर तक युद्ध लीला का मंचन भी हुआ। इसके बाद विभीषण के कहने पर भगवान श्रीराम ने रावण की नाभि को निशाना बनाते हुए अग्निबाण छोड़ा। इस पर रावण का पुतला धू-धूकर जलने लगा। रंगीन रोशनी के साथ आतिशबाजी की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। आग की लपटें उठने लगीं। इस दौरान पूरे वातावरण में हजारों की भीड़ ने जयश्री राम के नारे लगाए। लोग काफी उत्साहित दिखे। वैसे रावण का पुतला दिन में गिर गया था तो सील गया था। ऐसे में उसने काफी देर में आग पकड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
हाथरस। इस दौरान पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बैरीकेडिंग तोड़कर भीड़ ने कई बार आगे जाने की कोशिश की तो कुछ पुलिसकर्मियों के साथ कुछ लोगों की धक्का-मुक्की भी हुई। इधर, रावण के पुतले के दहन के बाद वहां उसके अस्थि पंजर (बांस) लेने के लिए भी लोगों में काफी मारामारी हुई। तब भी पुलिस ने जैसे-तैसे स्थिति नियंत्रित की।

मार्ग रहा परिवर्तित
रावण के पुतले के दहन के चलते भारी वाहनों के आवागमन पर आगरा रोड पर दोपहर से ही प्रतिबंध लगा दिया था। ऐसे में अन्य मार्गों से भारी वाहनों को निकाला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed