{"_id":"62c08b666591ef312b26e3a8","slug":"hathras-the-effigy-of-gehlot-government-burnt-in-protest-against-the-udaipur-incident-hathras-news-ali295212270","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : उदयपुर की घटना के विरोध में फूंका गहलोत सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : उदयपुर की घटना के विरोध में फूंका गहलोत सरकार का पुतला
विज्ञापन
हाथरस : मेंडू गेट चौराहे पर राजस्थान सरकार का पुतला दहन करते राष्ट्रीय हिंदू महासंघ के पदाधिकारी?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में कुछ संगठनों का प्रदर्शन लगातार जारी है। शनिवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने शहर के मेंडू गेट चौराहे पर राजस्थान की गहलोत सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इशारे पर लगातार हिंदुओं की हत्याएं हो रही हैं। जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां-वहां तालिबान आतंकवाद की तरह सरकार चल रही है। हिंदुओं का दमन हो रहा है। वक्ताओं ने कहा कि पूरे देश के हिंदू बड़ा आंदोलन करेंगे और इस्लामिक कट्टरता को पूरा नहीं होने देंगे।
पुतला फूंकने वालों में जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर अध्यक्ष चौ. रमेश चंद, संदीप भारद्वाज, वीरेंद्र गुप्ता, पंकज मित्तल, अभिषेक खंडेलवाल, वैभव खंडेलवाल, गजेंद्र चौधरी, मुनेश भारद्वाज, सोनू वार्ष्णेय, जितेंद्र प्रताप सिंह, अजय शर्मा आदि मौजूद थे। संवाद