फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The delivery of a woman in the toilet of a petrol pump

हाथरस : पेट्रोल पंप के टायलेट में महिला का कराया प्रसव

Sat, 14 Aug 2021 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The delivery of a woman in the toilet of a petrol pump
हाथरस : प्रसव के दौरान लगी महिलाओं की भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में अलीगढ़ रोड पर एक पेट्रोल पंप के टायलेट में एक महिला का प्रसव उसके साथ आ रही कुछ महिलाओं ने कराया। उसके बाद में उसे जिला महिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
सहपऊ क्षेत्र के एक गांव की एक महिला की ससुराल हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में है। महिला गर्भवती थी। शनिवार की दोपहर को एकाएक एक महिला को प्रसव का दर्द हुआ तो सहपऊ सीएचसी से उसे भेज दिया गया। परिजन उसे मारुति वैन में लेकर शहर के एक नर्सिंग होम में ला रहे थे।
विज्ञापन

उसके साथ उसके परिवार की कुछ महिलाएं भी थीं। इस दौरान जब यह लोग मारुति वैन में डीजल डलवा रहे थे तो इस महिला को तेज प्रसव हुआ। ऐसे में तत्काल ही उसके साथ की महिलाओं ने उसका प्रसव पेट्रोल पंप पर बने एक टायलेट में करवाया। सूचना पाकर जिला अस्पताल से भी गाड़ी आ गई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed