फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The death of a young man was due to drowning in water

हाथरस : पानी में डूबने से हुई थी युवक की मौत

Wed, 05 Jan 2022 11:50 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The death of a young man was due to drowning in water
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पांच दिन से गायब नगला अलिया निवासी युवक की मौत पानी में डूबने से हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला अलिया निवासी ज्ञानेंद्र (30) पुत्र ओमवीर अनाज मंडी में पल्लेदारी करता था। ज्ञानेंद्र पांच दिन पहले अपने घर से यह कह कर निकला था कि वह अपनी ससुराल सिकंदराराऊ के गांव बैरी जा रहा है। लेकिन मंगलवार की देर शाम को कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मेंडू के निकट नहर के पुल के नीचे उसका शव मिला।
विज्ञापन

जिस पर परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। जिसमें मौत का कारण पानी में डूबना आया है। हाथरस जंक्शन थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि मौत का कारण पानी में डूबना आया है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed