फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The death of a married woman who was fed up with the taunts of her in-laws

हाथरस : ससुराल वालों के तानों से तंग आकर जहर खाने वाली विवाहिता की मौत

Fri, 27 Aug 2021 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The death of a married woman who was fed up with the taunts of her in-laws
हाथरस : विवाहिता का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा निवासी एक नव विवाहिता ने ससुराल वालों के तानों से तंग आकर तीन माह पूर्व विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया था। उसको गंभीर हालत में उपचार के लिए अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। वहां शुक्रवार की शाम को उपचार के दौरान विवाहिता ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता और तहसीलदार अनिल कुमार भी मौके पर पहुंच गए और घटना के संबंध में जानकारी ली। इस संबंध में मृतका की बहन की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है।
कस्बा के मोहल्ला कस्साबान निवासी गुलफसा पुत्री शफीक अहमद ने संभल के युवक शाहरूख पुत्र सलीम के साथ स्वेच्छा से निकाह किया था। तब से वह अपने ससुराल में जीवन-यापन करती चली आ रही थी और ससुराल वालों के तानों से तंग थी। आरोप है कि इस बात को लेकर रोजाना गृह क्लेश रहती थी। आरोप है कि करीब तीन माह पूर्व ससुराल वालों के तानों से तंग आकर महिला ने विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

आनन-फानन ससुराल वाले उसे उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां उसका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान शुक्रवार की शाम को उसने दम तोड़ दिया, जिससे दोनों परिवारों में खींचतान शुरू हो गई। मायके पक्ष के लोग शव को सासनी लेकर आए। घटना के संबंध में मृतका की बहन हिना ने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना का कहना है कि घटना संभल जिले की है। दोनों पक्ष मिलकर पीड़िता का उपचार करा रहे थे। शुक्रवार को मौत होने पर मायके पक्ष के लोग शव को सासनी ले आए हैं। मामला महिला से संबधित होने के कारण दहेज हत्या में लिखा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed