{"_id":"5e95f3ff8ebc3e72c22b257b","slug":"hathras-the-dead-body-will-be-cremated-only-after-the-investigation-report-is-received-hathras-news-ali2313656190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: जांच रिपोर्ट आने पर ही होगा शव का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: जांच रिपोर्ट आने पर ही होगा शव का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आइसोलेशन वार्ड में भर्ती युवक की मौत के बाद अब परिजनों को उसका शव मिलने का इंतजार है, लेकिन अभी तक उसकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। इसका स्थानीय प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है।
कोतवाली हाथरस गेट के गांव नयावास अहवरनपुर निवासी युवक आगरा के पारस हॉस्पिटल में भर्ती रहा था, जबकि इस हॉस्पिटल का डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसी डॉक्टर के संपर्क में यह युवक भी आया था। उसे रविवार की रात को इसके चलते जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था, जहां पर सोमवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे उसकी मौत हो गई।
जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर उसके शव को सैनिटाइज करके पोस्टमार्टम हाउस के डीप फ्रीजर में सुरक्षित रखवाया और कोरोना की जांच के लिए नमूना अलीगढ़ भेजा गया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि वह कोरोना संक्रमित था या नहीं। इसकी जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। जांच रिपोर्ट आने पर जिला प्रशासन शव को परिजनों को दिए जाने को लेकर निर्णय लेगा। बागला जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आईवी सिंह ने बताया कि अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है।