फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The cows getting sick due to dirt in the cow protection center

Hathras: गो संरक्षण केंद्र में गंदगी के कारण बीमार हो रहे गोवंश, लापरवाही के चलते जा रही जान

Sat, 15 Oct 2022 12:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 15 Oct 2022 12:24 AM IST
सार

गोशाला में बड़ी संख्या में गोवंश बीमार हैं, लेकिन इनके इलाज और स्वास्थ्य परीक्षण की भी व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिदिन दो या तीन गोवंश दम तोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Hathras: The cows getting sick due to dirt in the cow protection center
नगला ब्राह्मण स्थित वृहद गो संरक्षण केंद्र में गंदगी और जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षेत्र के गांव नगला मियां पट्टी देवरी के माजरा ब्राह्मण व सिंचावली कदीम के निकट लाखों रुपये की लागत से बनाया गो संरक्षण केंद्र बदहाली का शिकार है। मिट्टी का भराव कराए बिना ही इसका संचालन शुरू कर दिया गया है, जिससे बारिश की वजह से गो संरक्षण केंद्र परिसर में जलभराव हो गया है। गोवंश के चारे-पानी का इंतजाम भी बिल्कुल ठीक नहीं है। भूख-प्यास के कारण गोवंश काल कलवित हो रहे हैं।

विज्ञापन


गोशाला में बड़ी संख्या में गोवंश बीमार हैं, लेकिन इनके इलाज और स्वास्थ्य परीक्षण की भी व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिदिन दो या तीन गोवंश दम तोड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गो संरक्षण केंद्र में पिछले माह में 22 सितंबर को हुई बारिश का पानी सूख भी नहीं पाया था कि फिर से पांच अक्तूबर को बारिश के बाद केंद्र के मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक पानी भर गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में गो संरक्षण केंद्र के अंदर 50 से 60 गोवंश 24 घंटे दूषित पानी में ही खड़े और बैठे रहते हैं। इस कारण वह बीमार भी हो रहे हैं। गो संरक्षण केंद्र के अंदर भूमिगत किए गए गोवंश के अस्थि-पंजर भी दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों में इन अव्यवस्थाओं को लेकर खासी नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के कारण गो संरक्षण केंद्र के निकट से गुजर रही ईशन नदी उफान पर है। इस कारण गो संरक्षण केंद्र परिसर में पानी पहुंच गया है। पानी को निकालने के लिए पंपसेट लगा दिए गए हैं, लेकिन राहत नहीं मिल पा रही है। निराश्रित गोवंश को दूसरी जगह शिफ्ट करने का प्रयास किया गया तो ग्रामीणों ने उन्हें नहीं ले जाने दिया। मौसम साफ हो गया है। जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। -सुरेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी हसायन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed