फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The condition of the main road is dilapidated, no arrangements for cleaning

हाथरस : मुख्य मार्ग की हालत जर्जर, सफाई के इंतजाम नहीं

Thu, 09 Dec 2021 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The condition of the main road is dilapidated, no arrangements for cleaning
हाथरस : गांव नगला धन सिंह में सड़क में गड्ढे और जलभराव। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर से सटे नगला धन सिंह के लिए जाने वाले मुख्य मार्ग की हालत जर्जर है। इलाके में सफाई के इंतजाम भी बदहाल हैं। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल होने के दो साल बाद भी लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं। दो साल बाद भी विकास का नहीं हुआ है। गांव में नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। संवाद
शहर में शामिल हुए अन्य इलाकों में तब भी काम हो रहा है। हमारे यहां आज तक न तो सफाई शुरू हुई है और न ही गांव में नगर पालिका ने प्रकाश की व्यवस्था कराई है। मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इस कारण मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-भूपेंद्र
शहर से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल हालत में है। मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन सबसे पहले सड़क को दुरुस्त कराए। सफाई व प्रकाश के पर्याप्त इंतजाम करे, ताकि राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मोहन सिंह
भले ही इलाका शहर की सीमा में शामिल हो गया है, लेकिन दो साल बाद भी यहां आज तक कोई विकास नहीं हुआ है। नगर पालिका प्रशासन गांव की समस्याओं को दूर करने पर प्राथमिकता पर ध्यान देना चाहिए।

-भानुप्रताप सिंह
शहर से सबसे नजदीक का इलाका है। साथ ही बाईपास से भी लिंक हो रहा है। इसके बाद भी मुख्य मार्ग की हालत काफी जर्जर है। मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। यहां विकास कार्य शुरू होने चाहिए।
-प्रवीण शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed