{"_id":"5f9474e68ebc3eb8670becc4","slug":"hathras-the-check-given-by-rahul-gandhi-is-still-closed-in-the-envelope-he-did-not-open-it-hathras-news-ali247125288","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: राहुल गांधी द्वारा दिया गया चेक अभी तक बंद है लिफाफे में, उसे नहीं खोला बिटिया के परिजनों ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: राहुल गांधी द्वारा दिया गया चेक अभी तक बंद है लिफाफे में, उसे नहीं खोला बिटिया के परिजनों ने
विज्ञापन
हाथरस: बिटिया के गांव जाने वाले रास्ते पर तैनात पुलिस बल।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिटिया के परिजनों का कहना है कि राहुल गांधी ने उन्हें आर्थिक मदद के रूप में जो चेक दिया था, वह अभी भी एक लिफाफे में बंद है और उस लिफाफे को खोला नहीं है। बिटिया के परिजन यह भी चाहते हैं कि महीने दो महीने के अंदर सीबीआई अपनी जांच पूरी ले और उन्हें इस मामले में न्याय मिले। परिजनों का यह भी कहना है कि दुख की इस घड़ी में जो हमारा साथ दे रहे हैं, हम उनका कभी अहसान नहीं चुका सकते।
उल्लेखनीय है कि चंदपा क्षेत्र के एक गांव में एक बिटिया के साथ हुई घटना के बाद काफी राजनेता बिटिया के पर आए थे और उन्हें सांत्वना दी थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी बिटिया के परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना देकर गए थे। इस दौरान राहुल गांधी ने आर्थिक मदद के रूप में चेक भी दिया था। अब इस सिलसिले में बिटिया के पिता ने बताया है कि इस लिफाफे में चेक होने की उन्हें जानकारी है, लेकिन अभी तक उन्होंने इस चेक को लिफाफे से नहीं निकाला है।
बिटिया के पिता का कहना है कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि यह कितनी धनराशि का चेक है। उन्होंने बताया कि वह नया खाता खोलकर ही इस चेक को बैंक में लगाने की सोच रहे हैं। बिटिया के परिजन यह भी कह रहे हैं सीबीआई अपनी जांच महीने-दो महीने के अंदर पूरी कर ले। उन्हें न्याय मिलना चाहिए। बिटिया के परिजन यह भी बोले कि दुख की इस घड़ी में जो लोग उनका साथ दे रहे हैं, उनका कर्ज वह कभी नहीं उतार सकते।
विज्ञापन
बिटिया के गांव, घर में तैनात है पुलिस बल
हाथरस। बिटिया के गांव में फिर काफी पुलिस बल तैनात रहा। यही स्थिति गांव को जाने वाले रास्ते की रही। गांव की दिनचर्या सामान्य होती जा रही है। वहीं बिटिया के परिजन अभी गांव से बाहर नहीं निकल रहे। बिटिया के पिता का कहना है कि उनकी एक रिश्तेदार की हाल में ही मौत हो गई, लेकिन परिवार का कोई सदस्य यहां से नहीं जा पाया। अब अपने ही मामले में उलझे हुए हैं।