फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The candidates created a ruckus for not giving entry inside the examination center

हाथरस : परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश न देने पर अभ्यर्थियों ने काटा हंगामा

Mon, 24 Jan 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The candidates created a ruckus for not giving entry inside the examination center
प्रवेश के दौरान गेट बंद होने पर हंगामे के चलते बागला इंटर कॉलेज के गेट पर चढ़कर जाता परीक्षार्थी। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थियों ने उस समय जमकर हंगामा काटा, जब उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिल सका, हालांकि परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक का कहना है कि निर्धारित समय पर अभ्यर्थी केंद्र पर नहीं पहुंच पाए थे, इस कारण उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। यहां पर परीक्षा में शामिल न होने वाले अभ्यर्थी काफी मायूस नजर आए।
जिले में 14 केंद्रों पर रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा हुई। शहर के डीआरबी कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र पर उस वक्त हंगामा हो गया, जब निर्धारित समय के बाद अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने का प्रयास करने लगे। यहां पर अधिकारी पहुंच गए और पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

दूर से आए अभ्यर्थियों का आरोप है कि बारिश की समस्या होने के कारण जब वह परीक्षा केंद्र पर पहुंचे तो गेट बंद कर दिया गया था, जिसके कारण अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। इसी से नाराज अभ्यर्थियों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर में तो कई महिला अभ्यर्थियों ने काफी गुहार लगाई लेकिन उनके लिए प्रवेश द्वार नहीं खोला गया। इसमें दो दिव्यांग महिलाएं भी थी। एक महिला अभ्यर्थी तो वहीं रोने लगी। रोते-रोते वह बेहोश हो गई। इस पर लोग आक्रोशित हो गए। बाद में सीओ सीटी रुचि गुप्ता, एएसपी प्रकाश कुमार व अन्य अधिकारी पीएसी के साथ पहुंच गए।
अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि 09.38 बजे गेट बंद किया गया है अब किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा से वंचित अभ्यर्थियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। बाद में बेहोश हुई महिला को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। शहर के अन्य केंद्रों पर भी कुछ अभ्यर्थी परीक्षा देने से वंचित रह गए। अभ्यर्थियों का आरोप है कि वे सही समय से आए थे। लेकिन उससे पहले ही प्रवेश द्वार बंद कर दिया गया।
आधा घंटा पूर्व बंद हो जाता है गेट
शासन-प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन की मानें तो परीक्षा केंद्र का गेट समय के आधे घंटे पूर्व बंद हो जाता है, इसके बाद जो अभ्यर्थी केंद्र पर पहुंचेंगे उन्हें परीक्षा में प्रवेश नहीं मिल सकेगा। इसी के कारण देर से आए अभ्यर्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। कुछ अभ्यर्थी तो बंद गेट के ऊपर होकर ही परीक्षा केंद्र के अंदर दाखिल हो गए।
- शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर देने आ रहे थे, लेकिन आज खराब मौसम की वजह से वह किसी परीक्षा केंद्र पर तो पहुंच गए। लेकिन केंद्र के अंदर यह कह कर जाने से मना कर दिया गया कि समय पूरा हो चुका है। किसी ने उनकी एक न सुनी। उल्टा छात्रों को ही फटकार लगाई।

जितेंद्र कुमार, टेट परीक्षार्थी।
- सेंटर पर सही 9:30 पर पहुंच गए, लेकिन साढ़े नौ बजते ही गेट को बंद कर दिया गया। जबकि बारिश के कारण आने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। ऐसे कई लोग हैं जिनको पेपर नहीं देने दिया गया। बहुत विनती करते रहे प्रार्थना करते रहे पर किसी की एक ना सुनी गई। - अंकित कुमार, टेट परीक्षार्थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed