फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The bottleneck of bus stand construction can be removed

हाथरस : दूर हो सकती है बस स्टैंड निर्माण की अड़चन

Wed, 28 Dec 2022 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The bottleneck of bus stand construction can be removed
हाथरस : बस स्टैंड को लेकर लखनऊ में परिवहन मंत्री से मुलाकात करते विधायक वीरेंद्र सिंह राना। संवा? - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

वर्षों से नगर में बस स्टैंड बनने की राह देख रहे स्थानीय बाशिंदों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। ग्राम सभा महामई सलावतनगर की जिस भूमि को बस स्टैंड के लिए परिवहन निगम को देने में अड़चन आ रही थी, वह अब दूर कराई जा रही है। विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने लखनऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात के बाद दावा किया है कि अब क्षेत्र में बस स्टैंड बनने का रास्ता साफ हो गया है।
बता दें कि बस स्टैंड के अभाव में वर्षोें से क्षेत्रीय जनता को धूल और धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। बस स्टैंड के लिए महामई सलावतनगर की भूमि का चयन किया गया था। इस भूमि पर बस स्टैंड बनाने का प्रस्ताव भी भेजा गया, लेकिन इसमें तकनीकी पेच फंस गया।
विज्ञापन

ग्राम सभा की भूमि सरकारी विभाग को तो बिना मूल्य दी जा सकती है, लेकिन किसी निगम या अर्ध सरकारी विभाग को नहीं दी जा सकती थी। इसके लिए परिवहन निगम को सर्किल रेट के हिसाब से 96 लाख रुपये ग्राम सभा को देना पड़ता, लेकिन परिवहन निगम इसके लिए तैयार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने फोन पर बताया कि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से भेंट से दौरान संज्ञान में आया कि अब सरकारी नियम के अनुसार जमीन को पट्टे पर लिया जा सकता है। परिवहन मंत्री ने आश्वासन दिया कि सिकंदराराऊ का प्रस्ताव शासन में आ गया है। अब इस पर शीघ्र ही निर्णय ले लिया जाएगा।

बता दें कि जहां बस स्टैंड का निर्माण प्रस्तावित है, वह जगह एनएच बाईपास पर है। वहां बस स्टैंड बनने से रोडवेज बसें आसानी से आ-जा सकेंगी। हालांकि लोगों को वहां तक पहुंचने के लिए अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा। इससे ई रिक्शा और ऑटो रिक्शा वालों के लिए भी रोजगार की संभावना बढ़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed