{"_id":"61d9d7b1a3beb3338834de57","slug":"hathras-the-body-of-the-woman-was-not-identified-the-last-rites-were-done-hathras-news-ali282653454","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : महिला के शव की नहीं हुई शिनाख्त, कराया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : महिला के शव की नहीं हुई शिनाख्त, कराया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र में मिले महिला के अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया और फिर समाजसेवियों ने रीति रिवाज के साथ शव का अंतिम संस्कार किया।
सिकंदराराऊ क्षेत्र की चौकी अगसौली के पास शेरपुर के निकट जंगल में पांच जनवरी को एक 22 वर्षीय महिला का शव खेत में दबा हुआ मिला था। गांव वालों को बदबू आने के कारण स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, उसके बाद पुलिस ने जेसीबी से उस महिला के शव को बाहर निकाला। शव काफी गल- सड़ गया था। महिला के दोनों पैरों में काले धागे बंधे हुए थे। 72 घंटे बाद शव की शिनाख्त न होने के कारण शव को थाना पुलिस द्वारा लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया।
उसके बाद पुलिस ने समाजसेवी सुनीत आर्य व प्रवीन वार्ष्णेय से शव के अंतिम संस्कार के लिए अनुरोध किया। जिस पर समाजसेवियों ने शव का धार्मिक रीति रिवाज से अंतिम संस्कार पत्थर वाली स्थित श्मशानगृह पर करा दिया। अंतिम संस्कार में सुनील अग्रवाल अध्यक्ष निस्वार्थ सेवा संस्थान, प्रवीन वार्ष्णेय राष्ट्रीय महासचिव एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स समाजसेवी सुनीत आर्य, नितिन अग्रवाल, आयोग दीपक, सुरजीत कुमार काली, बंटी भाई कपड़े वाले एवं कांस्टेबल दीपक कुमार, महिला कांस्टेबल रूबिना बानो, पीआरडी देवराज मौजूद रहे। संवाद