{"_id":"5f206d6c8ebc3e63865e36eb","slug":"hathras-the-body-of-a-teenager-found-hanging-in-the-house-hathras-news-ali239835924","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: घर में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: घर में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में एक किशोरी का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस दौरान परिवार के सभी लोग खेत पर थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया गया।
सलेमपुर निवासी नसीम खां की बेटी सोना (17) सोमवार को शहर आई थी। वह शहर से लौट कर घर चली गई। इस बीच परिवार के सदस्य खेतों की रखवाली करने चले गए। इसी बीच सोना ने घर में फंदे से लटक कर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी खेत से लौटे परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए।
गांव के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार की दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद परिजन गांव लौट गए और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।