फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The body of a polytechnic student was found on the railway track

हाथरस : पॉलीटेक्निक छात्र का था रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Fri, 17 Sep 2021 03:41 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The body of a polytechnic student was found on the railway track
हाथरस : पॉलीटेक्निक के मृत छात्र का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

थाना मुरसान क्षेत्र की करबन नदी के निकट रेलवे ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान एमजी पॉलीटेक्निक के छात्र रिद्दम रावत के रूप में हुई है। वह शहर की सीमा उपाध्याय कॉलोनी में एक शिक्षक के साथ रहता था। पिता ने शव की शिनाख्त करते हुए बेटे की हत्या का आरोप साथ रहने वाले शिक्षक पर लगाया है। पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले बेटे ने शिक्षक के कुछ निजी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे। इसी को लेकर शिक्षक ने उसकी हत्या की है।
अलीगढ़ के सासनी गेट मथुरा रोड स्थित शिव बिहार कॉलोनी निवासी प्रवीन रावत का एकलौता बेटा रिद्दम रावत शहर के एमजी पॉलीटेक्निक संस्थान से ऑटोमोबाइल का डिप्लोमा कर रहा था। वह द्वितीय वर्ष का छात्र था। पिता ने रोते हुए बताया कि रिद्दम एक शिक्षक के साथ रहता था। नौ सितंबर को शिक्षक ने रिद्दम के पिता को फोन किया और बताया कि उसके निजी फोटो रिद्दम ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए हैं। जिसकी जानकारी संस्थान प्रशासन को हो गई थी। जिसके कारण शिक्षक को नौकरी जाने का खतरा सता रहा था।
विज्ञापन

इस बात पर रिद्दम के पिता ने शिक्षक से कहा कि उनका बेटा ऐसा नहीं कर सकता है। अगर उसने किया है तो उसके खिलाफ एफआईआर करा दो। अगले दिन 10 सितंबर को रिद्दम गायब हो गया। पिता ने बताया कि 11 सितंबर को शिक्षक अलीगढ़ पहुंचा, उसके पास रिद्दम का मोबाइल फोन भी था। जहां पर उसके पिता ने उससे अपने बेटे के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह उनसे डर कर कहीं चला गया है। पिता उसकी तलाश करते हुए हाथरस आए और पुलिस के पास गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे। जिस पर पुलिस ने पिता को दो अज्ञात शव मिलने की जानकारी दी। जिसके बाद पिता कोतवाली मुरसान पहुंचे और वहां पर उन्होंने मृतक के शव के पास मिले सामान से उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली मुरसान के एसएचओ शिव कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त हो चुकी है। अभी इस मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed