{"_id":"5ef261618ebc3e432d369751","slug":"hathras-the-body-of-a-married-woman-found-hanging-from-the-noose-sikandhra-rahu-news-ali236900569","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
एटा जीटी रोड स्थित गांव बमनहार निवासी विवाहिता का शव सोमवार की शाम को कमरे में फंदे पर लटका मिला। मंगलवार को मृतका के मायके वालों की मौजूदगी में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। समाचार लिखे जाने तक प्रकरण को लेकर कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
बता दें कि फिरोजाबाद जिले के एका निवासी राजेंद्र सिंह ने अपनी पुत्री रजनी की शादी गांव बमनहार निवासी सतीश के साथ एक वर्ष पूर्व की थी। मायके वालों के अनुसार मंगलवार की सुबह सूचना पर जब वह गांव पहुंचे तो रजनी का शव जमीन पर पड़ा था। उन्हें बताया गया कि सोमवार की शाम को उसने कमरा बंद कर फांसी लगा ली।
फंदे से उतारने के बाद ज्ञात हुआ कि रजनी की मौत हो चुकी है। इधर, सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल प्रवेण राणा का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।