{"_id":"5e90a85e8ebc3e77b257b71f","slug":"hathras-the-blood-sample-of-the-youth-of-the-chowkidar-and-hasayan-of-vikas-bhawan-sent-to-the-investigation-hathras-news-ali2310827189","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: विकास भवन के चौकीदार व हसायन के युवक के खून का नमूना जांच को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: विकास भवन के चौकीदार व हसायन के युवक के खून का नमूना जांच को भेजा
विज्ञापन
हाथरस: चौकीदार को कोरोना संदिग्ध होने की आशंका पर विकास भवन को सैनिटाइज करते कर्मचारी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विकास भवन के चौकीदार और हसायन के युवक का खून का नमूमना जांच के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। चौकीदार को सांस लेने में दिक्कत होने पर डीडीओ ने जिला अस्पताल में आइसोलेट कराया था, जबकि हसायन के युवक को बुखार में फायदा नहीं होने पर पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था।
तीन दिन पहले हसायन के अब्दुलहईपुर निवासी एक युवक को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया था। उसे कई दिनों से बुखार आ रहा था। एएलएस से उसे यहां पर ला गया। इसके अलावा विकास भवन के चौकीदार को भी सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसे लेकर यहां के अधिकारियों व कर्मचारियों को उसे कोरोना संक्रमित होने की आशंका हो गई थी।
इस कारण सभी काफी परेशान हो गए और फिर चौकीदार को खुद डीडीओ ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इन दोनों ही लोगों के खून का नमूना शुक्रवार को जांच के लिए अलीगढ़ भेजा गया। सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि हसायन के युवक व विकास भवन के कर्मचारी का नमूना जांच के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।