फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The bike collided with the barricading of the expressway, two brothers died

हाथरस : एक्सप्रेस वे की बैरिकेडिंग से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों की मौत

Sun, 20 Jun 2021 11:41 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The bike collided with the barricading of the expressway, two brothers died
हाथरस : यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

मई चौकी क्षेत्र के गांव मिढ़ावली के समीप यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार बाइक बैरीकेडिंग से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पुलिस और एक्सप्रेस वे की टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस जिला अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, ऊजरा छतरपुर मध्यप्रदेश निवासी बाला अहिरवार का 32 वर्षीय बेटा घूरेलाल और 38 वर्षीय बेटा जगदीश नोएडा से यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए लौट रहे थे। इसी दौरान यमुना एक्सप्रेस पर उनकी बाइक असंतुलित होकर एक्सप्रेस वे की बैरीकेडिंग से टकरा गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

एक मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड के जरिए सूचना परिजनों तक पहुंचाई गई, जिसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने पंचनामा भरने की कार्रवाई के बाद मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed