{"_id":"61cdff0ac2f13b0fd6088cd5","slug":"hathras-the-beneficiaries-will-be-photographed-with-tilak-by-applying-tilak-hathras-news-ali2819121178","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : लाभार्थियों को तिलक लगाकर उनके साथ फोटो खिंचवाएंगे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : लाभार्थियों को तिलक लगाकर उनके साथ फोटो खिंचवाएंगे भाजपाई
विज्ञापन
गौरव भारद्वाज
हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के सम्मेलनों व सभाओं में सरकार उपलब्धियों बताई जा रही हैं। अब भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों का तिलक कर उनके साथ फोटो खिंचवाएंगे। फोटो को भाजपा के व्हाट्स एप ग्रुप में अपलोड करना होगा। भाजपा कार्यालय पर इसके लिए प्रदेश मुख्यालय से पत्रक, स्टीकर और रोली चावल आदि सामग्री आ गई है। विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित लोगों तक पहुंचकर उनके साथ फोटो खिंचवाने की कोशिश में लगे हैं।
जिला कार्यालय पर अब योजनाओं के लाभार्थियों की सूची मोबाइल नंबर सहित प्राप्त कर ली गई है। इस सूची के आधार पर भाजपा के पदाधिकारी और अन्य नेता लाभार्थियों से मिलेंगे। उनका कुमकुम और चावल से तिलक करेंगे। उनके साथ फोटो खिंचवाएंगे। इस फोटो को भाजपा के ग्रुप में डालेंगे। टिकट के दावेदारों के बारे में भी यह पता चलेगा कि कौन धरातल पर कितना काम कर रहा है।
इसको लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय से कुमकुम और चावल के हजारों पैकेट भेजे गए हैं। स्टीकर भी आए हैं। इन स्टीकरों पर पूरी हुई आस, घर-घर हुआ विकास लिखा हुआ है। इसके अलावा एक लाख पत्रक आए हैं। इन पर विभिन्न जानकारियां अंकित हैं। इन पत्रकों को पदाधिकारियों द्वारा लाभार्थियों को वितरण किया जाएगा। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य का कहना है कि लाभार्थियों का कुमकुम से तिलक चावल लगाकर कर सम्मान किया जाएगा। उनके घरों पर स्टीकर लगाए जाएंगे। एक लाख पत्रक योजनाओं से संबधित आए हैं। इनका पदाधिकारियों द्वारा वितरण किया जाएगा। संवाद