{"_id":"629e41766a6460288c2d0aa0","slug":"hathras-the-beneficiaries-of-pm-awas-yojana-rural-will-be-surveyed-hathras-news-ali293286962","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पीएम आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को होगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पीएम आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को होगा सर्वे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास दिए जाने के लिए शासन स्तर से फिर से लाभार्थियों का सर्वे किया जाएगा। ग्राम्य विकास अभिकरण की ओर से ग्राम पंचायतवार सर्वे कर डाटा को एकत्रित किया जाएगा। इसके लिए टीमें गठित की गई है।
पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये की धनराशि तीन किस्तों में मुहैया की जाती है। शासन की ओर से इस आवास योजना से लाभान्वित किए जाने के लिए प्रतिवर्ष आवासों का लक्ष्य निर्धारित कर जिले को भेजा जाता है।
इसके सापेक्ष लाभार्थियों की सूची में मानकों के आधार पर लाभार्थियों को आवास योजना से लाभान्वित किया जाता है। विगत पांच वर्षों से पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास प्लस के जरिये सर्वे कर डाटा तैयार किया गया था।
विज्ञापन
अब फिर से एक बार लाभार्थियों का सर्वे किया जाएगा। इस सर्वे के जरिये ग्राम पंचायतवार आवास योजना के लाभार्थियों का चयन कर सूची तैयार की जाएगी। पीडी एके मिश्र ने बताया कि इस सर्वे के लिए टीमें बनाई जा रही हैं। शासन के निर्देश पर फिर से एक बार आवास योजना के लिए लाभार्थियों का सर्वे किया जाएगा।