{"_id":"635434301c56fc2ba1219cd3","slug":"hathras-the-bandage-left-in-the-stomach-after-the-operation-hathras-news-ali303254882","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ऑपरेशन के बाद पेट में छोड़ दी पट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ऑपरेशन के बाद पेट में छोड़ दी पट्टी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कस्बा हाथरस जंक्शन के एक झोलाछाप डॉक्टर के नर्सिंग होम में महिला के ऑपरेशन के बाद उसके पेट में पट्टी छोड़ दी गई। इसकी जानकारी होने पर जब परिजन इस झोलाछाप के अस्पताल गए तो वह वहां से घायल हो गया।
ऑपरेशन के बाद टांके लगाकर 7.5 इंच ड्रेसिंग पट्टी को उसके पेट में ही छोड़ दिया गया। परेशानी होने पर महिला को उसके परिजन आगरा लेकर गए। वहां इस पूरे मामले की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि इससे महिला की जान भी जा सकती थी।
झोलाछाप की इस लापरवाही से गुस्साए परिजन उसके क्लीनिक पर पहुंचे तो वह अपना फोन बंद कर लापता हो गया। हालांकि इस संबंध में अभी स्वास्थ्य विभाग में इसे लेकर अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई है। सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद