{"_id":"62c7003852e99a372d28a74e","slug":"hathras-the-appearance-of-the-four-accused-in-the-famous-daughter-case-hathras-news-ali2955405114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में चारों आरोपियों की हुई पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में चारों आरोपियों की हुई पेशी
विज्ञापन
बिटिया प्रकरण की तारीख के चलते जिला न्यायालय जाती सीमा कुशवाह एडवोकेट। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में बृहस्पतिवार को चारों आरोपियों की पेशी हुई। किसी गवाह की न्यायालय में पेशी नहीं हुई। न्यायालय ने अब सुनवाई के लिए अगली तिथि 21 जुलाई नियत की है। साथ ही इस मुकदमे में सीबीआई की विवेचक सीमा पाहुजा को भी बुलाया है। दोनो पक्षों के अधिवक्ता भी कोर्ट में मौजूद रहे। इस दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही।
उल्लेखनीय है 14 सितंबर 2020 को चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या का प्रयास किया गया था। इस युवती की कुछ दिन बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी। मामला काफी सुर्खियों में रहा था।
पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों रवि, संदीप, रामू व लवकुश को युवती की मौत से पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। यह चारों अभियुक्त तब से लेकर अभी तक अलीगढ़ जेल में ही निरुद्ध हैं। मामले की जांच सीबीआई ने की थी। सीबीआई ने चारों अभियुक्तों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। मामले की सुनवाई विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में चल रही है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को इस मामले में कोई गवाह प्रस्तुत नहीं हुआ। वहीं सीबीआई की ओर से अनुराग मोदी, बिटिया पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा कुशवाहा व अभियुक्तों की ओर से मुन्ना सिंह पुंढीर मौजूद थे। कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई 21 जुलाई नियत की है। कोर्ट ने सीबीआई की विवेचक सीमा पाहुजा को भी बुलाया है।